फोटो 29एसएफडीएम3 प्रिंसिपल का तो बदला ने किए जाने को लेकर विरोधी करती हुई। स्रोत
सफीदों। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य बदलने की चर्चाओं के बीच बुधवार को छात्राओं ने वर्तमान प्राचार्य डॉ. सुदेश चौधरी को पद पर बनाए रखने की मांग की। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।
छात्राओं रानी, पूनम, नीलम सहित अन्य ने बताया कि डॉ. सुदेश चौधरी के प्राचार्य बनने के बाद कॉलेज का माहौल बदला है। कक्षाओं में मोबाइल पर रोक, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं में सुधार और पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है। प्राचार्य का तबादला किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
कॉलेज के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी उनके कार्यकाल में शुरू हुई है। छात्राओं ने कॉलेज हित में प्राचार्य को नहीं हटाने की मांग की। संवाद