फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में होने वाला राज्यस्तरीय खेल आगामी आदेशों तक स्थगित किया

Thu, 10 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी08-देवरड़ गांव में कबड्डी का अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। 11 जुलाई से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। पहले खेल विभाग की ओर से शेड्यूल के अनुसार राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ दो चरणों में होनी थी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 11 जुलाई से 13 जुलाई तक और 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताओं के शेड्यूल निर्धारित किया गया था जिसमें 15 से 17 जुलाई तक जींद में भी कुश्ती ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल और रोइंग की प्रतियोगिताएं होनी थी।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर जिला स्तर पर तीन और चार जुलाई को हुए ट्रायल के दौरान लगभग 1750 खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हॉकी सहित अन्य खेल में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इस ट्रायल के दौरान जिले से लगभग 341 पुरुष और 334 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें 11 जुलाई से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना था। जो अब स्थगित कर दी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को नए शेड्यूल का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर जैसे ही कोई अपडेट आएगी तो खिलाड़ियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें