फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : कृष्ण जमालपुर

विज्ञापन
09जेएनडी02-बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्
विज्ञापन
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर जिला जींद की संगठन समीक्षा बैठक में पहुंचे व पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हरियाणा प्रदेश इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में है। ताजा स्थिति बेहद चिंताजनक है। हिसार, सिरसा, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और करनाल जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों गांवों में बिजली व पानी की भारी किल्लत है और लोग भोजन व सुरक्षित ठिकानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन तबाह है लेकिन भाजपा सरकार गायब है। यह सरकार न तो पहले कोई तैयारी कर सकी न ही अब राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रियता दिखा रही है।
किसान, मजदूर और गरीब परिवार इस आपदा से त्रस्त हैं जबकि भाजपा नेता बयानबाजी और राजनीतिक आयोजनों में व्यस्त हैं। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा की मांग है कि तुरंत विशेष राहत पैकेज की घोषणा हो। बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और सुरक्षित पुनर्वास मिले।
विज्ञापन

किसानों को फसल क्षति का पूरा मुआवजा और ऋण माफी दी जाए। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, नाव और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष राहत शिविर स्थापित किए जाएं।
इस अवसर पर सूरत सिंह, मास्टर जिले सिंह कश्यप, राकेश सिवानामाल, विरेंद्र ढुल, नरेश गौतम, सत्यवान मांडी, रणधीर घोघड़ियां, राजेश, अशोक रेढू, राजेश सिंघाना, जगसीर सुदकैन, संतराम, राकेश दहिया, रजत, राजा सिंगवाल, मुकेश यादव व राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें