फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार गाय, गंगा और गीता में विश्वास रखती है : कृष्ण कुमार बेदी

Mon, 16 Feb 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी26:अलेवा जय बाबा धुने वाले विकलांग गोशाला के वार्षिक उत्सव में मौजूद ग्रामीण। स्रोत प्र
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गाय, गंगा और गीता में अटूट विश्वास रखती है। अलेवा स्थित जय बाबा धुने वाले विकलांग गोशाला के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने गोशाला और अलेवा की वाल्मीकि चौपाल के लिए 11-11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में उचाना विधायक देवेन्द्र अत्री और हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले गोशालाओं का बजट दो करोड़ रुपये होता था जिसे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बढ़ाकर 400 करोड़ किया।
वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे 575 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार गोवंश की नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। उन्होंने अपील की कि हर घर में गाय पाली जाए जिससे आय और सेवा दोनों संभव है। कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद और सीधे बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन

बागवानी के लिए भावांतर भरपाई योजना और जमीन के सौदों में पारदर्शिता के लिए ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू की गई है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। विधायक देवेन्द्र अत्री ने क्षेत्रवासियों को 18 फरवरी को उचाना में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली का निमंत्रण दिया। वहीं गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने बताया कि जींद की गोशालाओं के लिए 13 करोड़ रुपये की सहायता राशि फरवरी अंत तक जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गोशालाओं को मात्र दो रुपये प्रति यूनिट बिजली और 90प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर प्लांट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें