फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोड़ो कल की बातें नाटक के मंचन ने दर्शकों को हंसाया भी, रुलाया भी

विज्ञापन
फोटो 06जेएनडी05-दीवान बालकृष्ण रंगशाला में आयोजित नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत शहरवासी - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में आयोजित तीन दिवसीय आठवें नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थिएटर ग्रुप ने नाटक ‘छोड़ो कल की बातें’ का शानदार मंचन किया। जयवर्धन द्वारा लिखित और विकास शर्मा के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को जहां हास्य से खूब गुदगुदाया, वहीं कई भावुक दृश्यों से कुछ लोगों के आंखों में आंसू भर आए।
करीब एक घंटा 20 मिनट तक चले नाटक में कलाकारों ने वृद्धावस्था में अकेलेपन, परिवार की उपेक्षा, आपसी रिश्तों और सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नाट्य उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रमेंद्र कालीरमन सहित अनिल बंसल, सुभाष श्योराण, सतपाल जैन, पुरुषोत्तम, महेंद्र श्योकंद, आशुतोष शर्मा, रामफल दहिया, डॉ. सुरेश जैन, रमेश पथरी, प्रवीण दुग्गल और रंगकर्मी रमेश भनवाला ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रमेंद्र कालीरमन ने कहा कि जींद जैसे शहर में रंगमंच का निरंतर विकास होना गर्व की बात है। रंगमंच न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्ति को संवेदनशील बनाने और समाज की समस्याओं से रूबरू करवाने का भी सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बच्चों की समस्याओं पर खूब चर्चा होती है, लेकिन इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ कितना समय बिताते हैं और उनकी भावनाओं व बातों को कितनी गंभीरता से सुनते हैं। कार्यक्रम में एडीसी प्रदीप कुमार भी कलाकारों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कलाकारों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें