फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद की मंडियों में 2.32 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, पिल्लूखेड़ा सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद लगातार जारी है। अब तक जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 366 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी 1 लाख 13 हजार 107 मीट्रिक टन खरीद के साथ पहले स्थान पर है, जबकि नरवाना मंडी में 74 हजार 843 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

मंडियों में बढ़ती आवक को देखते हुए जिला प्रशासन ने खरीदे गए धान के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से खरीद, किसानों की सुविधाओं और उठान व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद के साथ-साथ धान का उठान भी नियमित रूप से सुनिश्चित करें, ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और किसानों को फसल उतारने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
खरीद एजेंसियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,60,356 मीट्रिक टन, हैफेड ने 22,904 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 49,106 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इसके अलावा उचाना ओल्ड मंडी में 35,220, सफीदों में 23,145 और धमतान साहिब में 19,367 मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई है। प्रशासन का जोर अब खरीदे गए धान का समय पर उठान करवाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें