फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 से 17 को होने वाली खेल स्पर्धाएं अब 28 से 30 जुलाई तक होंगी

विज्ञापन
15जेएनडी09-देवरड़ की खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पहले चरण का नया शेड्यूल जारी हो गया है। 15 से 17 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिताएं अब 28 से 30 जुलाई तक होंगी। दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं अगस्त के दूसरे सप्ताह में होंगी।
विज्ञापन

शुरू में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण में 11 से 13 जुलाई तक और 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताएं होनी थी जिसे बाद में आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था। अब खेल विभाग द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें 28 से 30 जुलाई तक प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर जिलास्तर पर तीन और चार जुलाई को हुए ट्रायल के दौरान लगभग 1750 खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वाॅलीबॉल, फेंसिंग और हॉकी सहित अन्य खेल में भाग लिया था।
विज्ञापन

इस ट्रायल के दौरान जिले से लगभग 341 पुरुष और 334 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर प्रथम चरण का शेड्यूल जारी हुआ है। जींद में रोइंग और कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

बॉक्स
28 से 30 जुलाई तक होंगी यह खेल प्रतियोगिताएं
जिला- खेल का नाम
जींद- कुश्ती फ्रीस्टाइल, कुश्ती ग्रीको रोमन और रोइंग
फरीदाबाद- शूटिंग और ताइक्वांडो
रोहतक- बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल
गुरुग्राम- क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग
सोनीपत- टेनिस
अंबाला- स्वीमिंग, जिम्नास्टिक
कैथल- हॉकी (लड़कियां) और हैंडबॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें