फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गाड़ी का शीशा तोड़कर आभूषण और 2.10 लाख चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में रानी तालाब के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर सोना-चांदी के आभूषण और 2.10 लाख रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरा रोड, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सलीम ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 13 जुलाई दोपहर को गाड़ी लेकर शहर में आया था। उसने गाड़ी को बुलबुल होटल के पास खड़ी कर दी। इसके बाद बाजार में चला गया। बाजार से वापस आया तो देखा कि गाड़ी का एक शीशा टूटा है। जब उसने सामान चेक किया तो सोने का लॉकेट, सोने की चेन, अंगूठी, चांदी का ब्रेसलेट और दो लाख दस हजार रुपये नहीं मिले। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें