फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वतंत्रता दिवस समारोह पर नई अनाज मंडी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी39-स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीदों। नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने नागक्षेत्र के समीप स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता और देशभक्ति के लिए जानी जाती है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। परेड, पीटी, डंबल शो, योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं और युद्ध वीरांगनाओं के परिजनों को भी सम्मान मिला। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, नायब तहसीलदार संजय पाराशर, बीडीपीओ जयपाल कुमार शर्मा, एसडीओ सुशील कुमार और बीईओ सुरेश मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 16जेएनडी39-स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें