फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रितिका गर्ग बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
फोटो 19 नरवाना। तीज पर्व प्रतियोगिता विजेता रितिका गर्ग को सम्मानित करते हुए। स्रोत महिला।
विज्ञापन
नरवाना। लक्ष्मी रिसॉर्ट में शहर की महिलाओं की ओर से तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 25 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में तंबोला, वन मिनट गेम सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर तीज की खुशियां मनाईं। पंचुएलटी ड्रा की विजेता साक्षी गोयल रहीं, जबकि रितिका गर्ग ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुलबुल जैन का विशेष योगदान रहा। दीपिका चौधरी ने मंच संचालन कर कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। इस दौरान सिम्मी मित्तल, अंजलि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, प्रीति, पारुल, सुमन, एकता, कुसुम, सपना, पायल और रिचा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें