27जेएनडी06: दाखिला अभियान के दौरान अभिभावकों को समझाते हुए राजेश खर्ब। स्रोत संस्थान
जींद। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, संत नगर की टीम ने दाखिला अभियान चलाया। विद्यालय मुखिया राजेश खर्ब के नेतृत्व में शिक्षकों ने झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में दस्तक दी और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
राजेश खर्ब ने बाबा साहेब आंबेडकर के संदेश को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्ति का एकमात्र मार्ग है। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा, वर्दी, किताबें, स्टेशनरी और मिड-डे मील जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का नामांकन करवाकर इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें, ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।