फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में शव गृह मार्ग की सड़क होगी ऊंची, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
24जेएनडी28: नागरिक अस्पताल में शव गृह के पास से निर्माण के लिए उखाड़ी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल परिसर में बरसात के दिनों में शव गृह के पास होने वाले जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट से नए भवन के सामने तक सड़क को ऊंचा उठाने और ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य आगामी एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में हर वर्ष बरसात के दौरान शव गृह के आसपास करीब दो फीट तक पानी भर जाता था। स्थिति यह रहती थी कि सड़क पर दो से तीन दिन तक पानी जमा रहता था। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1800 मरीजों की ओपीडी होती है और अधिकतर मरीज इसी मार्ग से अस्पताल में प्रवेश करते हैं। ऐसे में जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सड़क को ऊंचा करने के साथ-साथ पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि बरसात का पानी तुरंत बाहर निकल सके। इससे मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही भी सुचारु रहेगी।
हालांकि सड़क निर्माण कार्य के चलते फिलहाल शव गृह तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सड़क उखड़ी होने के कारण इमरजेंसी से शव गृह तक शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर का रास्ता भी बाधित हो गया है। अस्पताल कर्मचारियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बाक्स
निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और पूरा होने के बाद अस्पताल परिसर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे हजारों मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए निर्माण ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं ताकि काम की गुणवता बेहतर हो और काम को जल्द पूरा किया जा सके। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें