09जेएनडी26-डूमरखा के खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते की जगह बनी सडक़। संवाद
उचाना। डूमरखा के खेतों को जाने वाले कच्चे रास्ते की मांग को पूरा करते हुए मार्केटिंग बोर्ड ने रास्ते को एक करोड़ रुपये पक्का कर दिया है। खेतों में आने-जाने वाले किसानों को बारिश के मौसम में खेतों में आने-जाने में परेशानी होती थी। कई बार तो फसल के सीजन में रास्ते में कीचड़ होने से वाहन पलटने का डर भी रहता था।
सिरसा ब्रांच नहर से पहले रेलवे लाइन तक ये कच्चा रास्ता जाता था। लंबे समय से किसान इस रास्ते को पक्का करने की मांग करते आ रहे थे। सड़क निर्माण होने से किसानों की मांग पूरी हुई है। किसान राजेंद्र, सुनील, बलवान ने बताया कि 1500 मीटर के करीब कच्चा रास्ता है जो खेतों को जाता है। खेतों में आने-जाने वाले किसानों को विशेषकर बारिश के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
-
करीब 1500 मीटर की सडक़ का निर्माण पूरा हो चुका है। सिरसा ब्रांच नहर से रेलवे लाइन तक डूमरखा के खेतों में ये रास्ता जाता है जो कच्चा रास्ता था। एक करोड़ रुपये की राशि इस पर खर्च हुई है।
संदीप चहल, कनिष्ठ अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड उचाना