फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गवाही रोकने के लिए करवाई थी ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या, 60 दिन बाद हुआ खुलासा

Sun, 23 Jan 2022 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

श्यामसुंदर के भाई पर हमला हुआ था, जिसके वह मुख्य गवाह थे। आरोपी छह दिन के रिमांड पर लिए गए हैं। प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन, कुलदीप ने श्यामसुंदर पर गोली चलाई थी। सचिन व कुलदीप ने बाइक संभाली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल 23 नवंबर को हरियाणा के जींद में रोहतक रोड पर दिनदहाड़े ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या के मामले में 60 दिन बाद हत्या के कारण का खुलासा हुआ है। पोंकरी खेड़ी गांव निवासी बलजीत ने श्यामसुंदर के भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गवाही रुकवाने के लिए हत्या करवाई थी।
विज्ञापन


इसके लिए हिसार निवासी प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन व कुलदीप को शूटर के तौर पर हायर किया गया। पवन उर्फ जोन हरियाणा रोडवेज में चालक है। वहीं प्रदीप उर्फ गट्टा की मां एचएयू में नौकरी करती हैं। बलजीत पोंकरीखेड़ी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि श्यामसुंदर पर प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन व कुलदीप ने 23 नवंबर को गोली चलाई, जबकि इस दौरान कुलदीप व सचिन पास में ही बाइक स्टार्ट कर इनको निकालने के लिए तैयार रहे। अब पुलिस शूटर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि हत्या कांड को अंजाम देने के मुख्यारोपी बलजीत पोंकरीखेड़ी व उसकेे दो साथियों मुंढाल निवासी मनजीत व खंदराई निवासी कुलदीप को नगालैंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब तक की पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


अब इनके सहारे ही पुलिस शूटर तक भी पहुंचने की तैयारी में है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मुख्यकारण रेलवे में माल ढुलाई के टेंडर लेना व 2016 में श्यामसुंदर के भाई पुरुषोत्तम पर हमले के मामले में गवाही रुकवाने को लेकर रंजिश थी।

इस मामले में श्यामसुंदर मुख्य गवाह थे। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार हत्या करने के लिए बलजीत पोंकरी खेड़ी, रोशन व कुलदीप ने हिसार निवासी प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन व मनजीत को हायर किया था। इसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-एक हत्या करने को लेकर फैसला हुआ था।

प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन व मनजीत ने हिसार में कई वर्ष पहले राजेश काचर की हत्या करने के आरोपी जुगनू को मारने के लिए बलजीत पोंकरी खेड़ी से सांठगांठ की थी। हालांकि जुगनू फिलहाल हिसार जेल में है। जुगनू ने पैसे के लेन देन के चलते राजेश काचर की हत्या कर दी थी। इसमें राजेश काचर के तीनों दोस्त प्रदीप उर्फ गट्टा, पवन उर्फ जोन व मनजीत ने जुगनू की हत्या कर अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने का निर्णय लिया था। इसके चलते उन्होंने बलजीत के साथ मिलकर श्यामसुंदर की हत्या करने का फैसला लिया। इसके बाद जुगनू की हत्या करनी थी। 

ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या करने के तीनों आरोपियों बलजीत पोंकरी खेड़ी, कुलदीप खंडराई व मनजीत मुंढाल को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को अदालत से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। -अनूप सिंह सीआईए इंचार्ज जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें