फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में हुई बारिश से आमजन को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 23 Jul 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी20: अर्बन इस्टेट की गली में बरसात के बाद भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में मंगलवार रात बारिश हुई। जींद में 14 मिमी, जुलाना में 25 मिमी, अलेवा में दो मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। एक तरफ जहां बारिश से मौसम सुहावना हो गया वहीं दूसरी और शहर में कई जगह जलभराव की भी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इस बारिश से फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत व हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी के साथ बारिश की संभावना है। तापमान मे भी गिरावट आएगी। मानसून सीजन होने के बाद भी जिले में अबतक कम बारिश हुई। इसके चलते खेतों में पानी की जरूरत महसूस की जा रही है। मौसम भी उमस भरा बना हुआ था। मंगलवार देर रात को मौसम ने करवट ली और मध्यरात्रि के बाद झमाझम बारिश हुई। बुधवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ था। दोपहर को फिर से बारिश हुई। इससे उमस से काफी राहत दी। आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार भी बने रहे।
विज्ञापन

किसानों को अच्छी बारिश की आस
बारिश न होने के कारण किसानों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफीदों व पिल्लूखेड़ा में काफी कम बारिश हुई है। किसानों को खेतों में टयूबवेल से पानी की पूर्ति करनी पड़ रही थी। मध्यरात्रि के बाद हुई बारिश ने जुलाना व जींद के किसानों को कुछ राहत देने का काम किया है। जिले के किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। जिले में धान का रकबा लगभग दो लाख हेक्टेयर पहुंचने की संभावना है।
वर्जन
मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। जिले में जहां बारिश हुई है वहां फसलों को फायदा पहुंचा है। बारिश की संभावना बनी है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। आगामी कई दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बरसात की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन


डॉ. राजेश मौसम वैज्ञानिक

23जेएनडी20: अर्बन इस्टेट की गली में बरसात के बाद भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें