फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में महिला ने 10 लोगों को बुलाकर करवाई प्रोफेसर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर एक यात्री का महिला के साथ झगड़ा हो गया। महिला ने मोबाइल फोन पर कॉल करके दस जानकार लोगों को नरवाना स्टेशन पर बुला लिया। जहां लोगों ने यात्री के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले। हमलावर उसकी घड़ी और सोने की चेन भी छीनकर ले गए। जीआरपी ने इस मामले में एक महिला और दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जयपुर के सिरसा रोड निवासी अविनाश ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह मुलाना के एक कालेज में प्रोफेसर है। 27 मई को वह अपने घर जाने के लिए 19718 चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से चढ़े थे। उनकी सीट एस 4 डिब्बे में 51 नंबर सीट थी। उस सीट पर एक महिला बैठी हुई थी। जब उसने महिला को सीट से उठने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। ट्रेन के चलने के बाद ही टीटीई वहां आ गया। उसको बताने पर टीटीई ने उक्त महिला को उठकर जाने को कहा, लेकिन फिर भी नहीं गई। फिर वह उसी सीट पर जाकर सो गया। जब कैथल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने ही वाली थी तो वह महिला उसको गालियां देने लगी। ट्रेन के कैथल रेलवे स्टेशन से निकलते ही महिला ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीटीई वहां आ गया और महिला को वहां से चले जाने बारे कहा। प्रोफेसर के अनुसार कुछ ही देर बाद महिला ने फोन करके नरवाना रेलवे स्टेशन पर 10 लोगों को बुला लिया, जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो अज्ञात 10 लोग ट्रेन में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसकी घड़ी तथा सोने की चेन छीनकर भाग गए। उसकी सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। जीआरपी थाना प्रभारी एसआई स्नेहीराज ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने और सोने की चेन तथा घड़ी छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें