28जेएनडी15: दुकानों के आगे जमा गंदा पानी दिखाते दुकानदार। संवाद
जुलाना। जुलाना के मेन बाजार में गंदे पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि दुकानों के आगे करीब एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा रहने से दुकानदारों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को जुलाना की विधायक विनेश फोगाट ने विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाए था लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। दुकानदार नरेंद्र ढांडा, सुरेश और बीरभान ने बताया कि पानी निकासी व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है।
बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी से लगातार बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन देने तक सीमित है।