19जेएनडी11-सूबे सिंह स्मारक में बैठक करते भवन निर्माण कामगार यूनियन पदाधिकारी। स्रोत यूनियन
- फोटो : mathura
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला कमेटी की बैठक शनिवार को सूबे सिंह स्मारक में हुई।
जिला प्रधान जोगिंद्र ईगराह ने बताया कि 10 जुलाई को प्रदेश के कल्याण बोर्ड ने निर्माण मजदूरों के तमाम कार्य पर यह कहकर रोक लगा दी थी कि कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार फैला हुआ है जो पंजीकरण कराने, काम की तस्दीक कराने, सुविधा राशि जारी कराने में उजागर हुआ है।
मजदूरों के तीन-तीन महीनों से सुविधा के आवेदन 100 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं लेकिन जांच के नाम पर अस्थाई रोक लगा दी है। कई-कई सालों से कन्यादान, पितृत्व-मातृत्व, स्कूटी, मृत्यु आदि के आवेदनों की राशि रुकी हुई है और आवेदनों पर बार-बार अनाप-शनाप आपत्तियां लगा रही है।
राज्य सचिव कपूर सिंह और जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि मजदूरों कि समस्याओं का समय रहते हल नहीं हुआ तो यूनियन गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार के पुतले दहन करेगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जिला पर पड़ाव डालेगी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, राधेश्याम, दीनदयाल, गुलाब, पवन कुमार आदि माैजूद रहे।