फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
01जेएनडी08-शहर की एक अकादमी में विद्या​र्थियों को जागरूक करते टीम इंचार्ज नरेश कुमार। स्रोत पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को शहर की एक अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम किया टीम इंचार्ज उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और यदि युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में चला गया तो देश प्रगति नहीं कर सकता। नशा शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है। उन्होंने कई वास्तविक उदाहरण देकर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कई वास्तविक उदाहरण देकर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम इंचार्ज ने यातायात नियमों के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना जीवन सुरक्षा का मूल आधार है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि एक छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को समझाया कि अनजान लिंक या संदेशों पर क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त जीवन जीने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने एवं यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें