फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े राजनीतिक घरानों के अन्याय को उचाना की जनता ने नकारा : अत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलके के साथ बड़े राजनीतिक परिवारों ने हमेशा अन्याय किया जिसे यहां के मतदाताओं ने इस बार आशीर्वाद देकर समाप्त कर दिया। वे ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने भगवान परशुराम को न्याय और ज्ञान का प्रतीक बताते हुए युवाओं को शिक्षा का महत्व समझाया और कहा कि भाजपा सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्ची के गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं। अपने पिता के संघर्ष को याद करते हुए अत्री भावुक हुए और कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं उसमें उनके पिता की मेहनत और जनता का प्यार शामिल है।
उन्होंने पुरानी राजनीतिक परंपराओं को बदलते हुए जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विधायक ने ब्राह्मण धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये और आयोजन कमेटी को 5.51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और देश की जनता विकास को चुन रही है। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने फूलों की बारिश कर विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें