जींद। लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में बिजली, सड़क, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व और अन्य विषयों से संबंधित 8 शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान चाबरी कॉलोनी के लोगों ने मुख्य गली की मरम्मत और जल निकासी की समस्या रखी।
वहीं गांव मांडोखेड़ी के एक निवासी ने तूफान के कारण टूटे बिजली के पोल से बाधित बिजली आपूर्ति की शिकायत दी। गांव सिवाहा से आए एक किसान ने सोलर ट्यूबवेल लगाने में हो रही देरी की जानकारी दी। वहीं महिला बाला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया। इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान और सीटीएम डॉ. आशीष देशवाल मौजूद रहे। संवाद