फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील में शिविर में लंबित इंतकालों का किया निपटान

Sun, 28 Dec 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी04: ​​​शिविर में इंतकाल करवाने आए लोग। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लंबित राजस्व मामलों को लेकर तहसील कार्यालय सफीदों में शनिवार को इंतकालों के निपटान के लिए शिविर लगाया गया। आयोजन तहसीलदार राजेश गर्ग और नायब तहसीलदार संजय कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश गर्ग ने बताया कि इस विशेष शिविर के दौरान 76 इंतकाल मामलों का निपटान किया गया। भूमि से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता पर सुना गया और संबंधित पक्षकारों की उपस्थिति में नियमानुसार निर्णय लिए गए ताकि लोगों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि आम नागरिकों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। आगे भी तीन और दस जनवरी 2026 को इसी प्रकार के कैंप का आयोजन तहसील कार्यालय में किया जाएगा ताकि शेष इंतकाल मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें