फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा

विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा
विज्ञापन

यह रथ यात्रा सुबह जैनपुरी मोहल्ले से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई जैन नसियाजी पहुंची जहां भगवान का अभिषेक और पूजा-अर्चना ध्वनि और जयघोष के बीच संपन्न हुई।
भगवान के सुसज्जित रथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते हुए नृत्य करते आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर जैन समाज की शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत झांकियां भी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

इनमें से जैन पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सभी का ध्यान खींचा। इस झांकी में भारतीय सैनिकों को पाकिस्तानी आतंकियों पर प्रहार करते हुए दर्शाया गया था जिसने देशभक्ति का संदेश दिया और दर्शकों की तालियां बटोरीं।
रथ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और फूल बरसाए। बाहर से आए भजन गायकों और कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
रथ यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर रविवार को करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा जिससे झज्जर चौक से रेलवे चौक और सिविल अस्पताल तक गाड़ियां फंसी रहीं। इस जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने गाड़ियां भी ठीक प्रकार से पार्किंग में नहीं लगाई थीं। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि जब पुलिस को जाम की खबर मिली तो तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकालते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें