फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुराने कोर्ट कॉम्प्लेक्स व नए मिनी सचिवालय की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के पुराने कोर्ट कॉम्प्लेक्स और नए मिनी सचिवालय में मरम्मत व रखरखाव के कार्य करवाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर कुल 14 लाख 97 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इनमें पुराने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की वार्षिक मरम्मत के अलावा नए मिनी सचिवालय के ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के रखरखाव के कार्य शामिल हैं। तीनों टेंडरों की अनुमानित लागत 4.99-4.99 लाख रुपये रखी गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रोविजनल डिवीजन जींद की ओर से जारी टेंडरों के अनुसार, नए मिनी सचिवालय के दोनों ग्रुप के लिए अलग-अलग एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पुराने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की मरम्मत के लिए भी अलग टेंडर जारी किया गया है। तीनों टेंडरों के लिए 11 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 17 नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन शाम छह बजे तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी। टेंडर की शर्तों के अनुसार, प्रत्येक कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को 90 दिन का समय दिया जाएगा। बोली 120 दिन तक मान्य रहेगी। तीनों कार्य पूरे होने के बाद सरकारी कार्यालयों और कोर्ट परिसर में भवनों के रखरखाव की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें