फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जाट धर्मार्थ सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Sat, 11 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी21: जाट धर्मशाला के प्रधान व कार्यकारिणी सर छोटूराम की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए।
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मार्थ सभा की नवनिवार्चित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। कमेटी ने जाट धर्मशाला के नवनिर्वाचित प्रधान फूल कुमार मोर व महासचिव सुरजीत धनखड़ को चार्ज सौंपा।
विज्ञापन

जाट धमार्थ सभा का चुनाव 18 सितंबर को हुआ था। इसमें प्रधान पद पर फूल कुमार मोर, उपप्रधान पद पर किताब सिंह भनवाला, महासचिव पद के लिए सुरजीत धनखड़ व सचिव यादवेंद्र सिंह खर्ब, कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. बलवंत सिंह व 16 सदस्यीय कमेटी चुनी गई थी। शुक्रवार को एडवोहक कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह उझानियां, किताब सिंह भनवाला व यादवेंद्र सिंह खर्ब ने चुनी गई नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया। प्रधान फूल कुमार मोर ने कहा कि जल्द ही आम सभा की बैठक बुलाई जाएगी। इस अवसर पर महताब मलिक, एडीए सुरेंद्र खटकड़, शीशपाल लोहान, ओमसिंह सांगवान, डाॅ. राजपाल ढांडा, अनिल मलिक, पवन दूहन, सुभाषचंद्र, जिले सिंह जैलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें