उचाना। नगर पालिका महापुरुषों के नाम से शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बना रही है। हाईवे से रजबाहा रोड पर आचार्य महाश्रमण द्वार का उद्घाटन नपा प्रधान विकास काला ने किया। करीब 19 लाख रुपये खर्च करके नपा की ओर से इस स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है। शाम होने के बाद स्वागत द्वार में लगी लाइटें जलनी शुरू हो जाएंगी। अब तक कई प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार नपा महापुरुषों, शहीदों के नाम से बनवा कर लगा चुकी है। जैन समाज ने काफी समय से आचार्य महाश्रमण के नाम से स्वागत द्वार लगाने की मांग की जा रही थी। नपा ने जैन समाज की इस मांग को पूरा करते हुए स्वागत द्वार रजबाहा रोड पर लगाया है।
विकास काला ने कहा कि नपा पार्षदों की होने वाली बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गया था कि शहर से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर शहीदों, महापुरुषों के नाम से स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। स्वागत द्वार लगने से शहर की शोभा बढ़ेगी। जैन समाज की ओर से की गई मांग को पूरा करते हुए नपा ने करीब 19 लाख रुपये की लागत खर्च करके आचार्य महाश्रमण के नाम से स्वागत द्वार रजबाहा रोड पर लगाया है। इस मौके पर रामनिवास जैन प्रधान, डॉ. अनिल जैन, राजेश जैन, मनीष गर्ग, अनिल जैन, हनुमान जैन, शीला जैन, सुरेश जैन, रमेश जैन, सुगन चंद, अशोक जैन, प्रेमचंद, मनोज जैन, अशोक जैन, विकास, दीपक पार्षद, सतपाल बुडायन, रेखा जैन, दर्शना जैन, सावित्री, निशा जैन, ओमपति जैन, मोनिका जैन, कुसुम जैन मौजूद रही।