फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगर निगम ने सुखपुरा चौक पर पड़े मलबे को उठवाया

विज्ञापन
14 सुखपुरा चौक पर दुकानदारों से बात करते विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कौशिक। स्रोत : निगम
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम ने सुखपुरा चौक फ्लाईओवर के नीचे काफी समय से पड़े मलबे को शनिवार को उठवाया। विशेष स्वच्छता अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात कर सुखपुरा चौक पर सफाई करवाई।
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कौशिक ने शनिवार को टीम के साथ सुखपुरा चौक का निरीक्षण किया। पिछले एक वर्ष से फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित है। इसके लिए उन्होंने सफाई सफाई अभियान चलवाया। साथ ही सड़क पर पड़े ठोस अपशिष्ट पदार्थ के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र मलिक से फोन पर बात की।
कौशिक ने उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क पर मिट्टी के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थ के ढेर लगे हुए हैं। इस कारण आवागमन में आम लोगों को दिक्कत है। प्रदीप कौशिक ने स्थानीय दुकानदारों से भी बातचीत की। लोगों ने बताया कि चौक पर पानी निकासी की समस्या के कारण सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें