फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने की बोल रहे हुड्डा : अभय चौटाला

विज्ञापन
33. रोहतक में पत्रकारों से बात करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, साथ हैं राष - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लेते हुए उनको भाजपा का हमदर्द बताया। उन्होंने कहा कि हुड्डा से बड़ा भाजपा का प्रवक्ता कौन हो सकता है। वर्ष 2024 में हुड्डा ने मिलीभगत कर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई। अब हुड्डा कांग्रेस छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं को इनेलो के बजाय भाजपा में शामिल होने की बात कह रहे हैं। वह शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ढुल के फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा रोहतक के ठेकेदार नहीं हैं। रोहतक हमारा भी है। हुड्डा ने यहां मकान बना लिया तो क्या हुआ। हुड्डा सिरसा जाते हैं तो हम कभी नहीं कहते कि यहां क्या करने आए हों। दरअसल, पिता-पुत्र बौखला गए हैं। हुड्डा ने सबसे ज्यादा नुकसान रोहतक, झज्जर व सोनीपत के किसानों का किया। किसानों की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव खरीदकर पूंजीपतियों को सौंप दी।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा भाजपा, जजपा व कांग्रेस से मायूस हो चुका है। यही वजह है कि अब नए सिरे से इनेलो के साथ जुड़ रहा है। प्रदेश में 25 सितंबर को वोट पड़ने सरीखे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन

25 सितंबर की रोहतक रैली का न्योता दिया
उन्होंने कार्यकर्ताओं को 25 सितंबर की रोहतक रैली का न्योता देते हुए कहा कि प्रदेश के युवा को हमेशा ही ठगा गया है। भाजपा राज में 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने तो सीईटी की परीक्षा दी। यही नहीं, लाखों युवा ओवरएज हो गए हैं। इससे पहले जजपा ने युवाओं को विश्वास में लेकर उनके साथ सबसे बड़ी बेईमानी की।
गत विधानसभा चुनाव में युवा दीपेंद्र हुड्डा के साथ जुड़े लेकिन उनको कुछ नहीं मिला, इसलिए दुखी हैं। अब यह वर्ग इनेलो की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि बाकी पार्टी के नेताओं को सबकी चौखट पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें