फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंतर-जिला विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय महिला महाविद्यालय के मॉडल छाए रहे

Sun, 01 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी23: -जिला विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का अवलोकन करते निर्णायक मंडल सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जींद, अलेवा, जुलाना, सफीदों, नरवाना और कैथल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रथम स्थान मिला। अध्यक्षता प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने की। बताैर मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यवान मान, संयोजिका आशी मित्तल और सह-संयोजिका डॉ. मंजू शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा नांदल, डॉ. सोनाली, डॉ. मनीषा, डॉ. प्रवीण जैन, डॉ. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. निर्मल कौशिक, डॉ. अनुपम शेरा और डाॅ. सुमिता आशरी रही।
विज्ञापन

प्राचार्य गहलावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि ये नवाचार को बढ़ावा देते हैं तथा छात्राओं कि छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें