फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाकल गांव में घुसे बदमाशों ने ग्रामीणों को पीटा, घेरकर सात आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
घटना के बाद ढाकल गांव में एकत्रित हुए ग्रामीण। - फोटो : Jind
विज्ञापन
ढाकल गांव में शुक्रवार दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार व कई बाइकों पर सवार होकर बदमाश लाठी-डंडे लहराते हुए गलियों में घुस गए। इस दौरान कई लोगों के अलावा घरों पर हमला किया। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों ने सात बदमाशों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण शमशेर, दिनेश, जयभगवान, राममेहर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद अचानक एक कार और बाइकों पर सवार बदमाश गांव में घुसे और। बदमाशों ने गली में आने वाले लोगों को पीटने शुरू कर दिया। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना सदर पुलिस को दी और घेराबंदी करके सात बदमाशों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है गांव के किसी व्यक्ति के साथ रंजिश के चलते यह घटना ढाकल गांव में हुई। वहीं सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में पहुंचा और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों को पुलिस थाने ले आई। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद भी इस मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें