सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले नाबालिग को पहले शराब पिलाई। उसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि उसका 12 वर्षीय बेटा खेल स्टेडियम में खेलने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही रिंकू, बजिंद्र, अमित व बजिंद्र बैठे हुए थे। चारों ने पहले उसके बेटे से कोल्ड ड्रिंक मंगवाई। इसके बाद उसमें शराब मिलाकर उसे पिला दिया। बाद में चारों ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। देर रात तक जब बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उन्होंने अपने बेटे को बेसुध हालत में आते देखा। बेटे के पीछे-पीछे चारों युवक भी आ रहे थे। जब उसकी पत्नी ने चारों को धमकाया तो आरोपियों ने उसके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने कहा कि पीड़ित लड़के का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। उसके पिता की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।