फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट द्वारा हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह से मारपीट करने के विरोध में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दलाल ने की व संचालन जिला सचिव सतीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

दलाल ने कहा कि हिसार में मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह पर भाजपा नेता सोनाली फौगाट द्वारा ड्यूटी समय के दौरान हमला किया गया और तथाकथित उसके कार्यकर्ताओं ने सचिव के साथ मारपीट की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस प्रकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है और इसी के परिणाम स्वरूप आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अध्यापक संघ के जिला सचिव संजीव सिंगला ने कहा कि यह केवल एक कर्मचारी की पिटाई का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों के मान-सम्मान पर चोट है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा मांग करता है कि सोनाली फौगाट को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर किए गए हमले पर कार्रवाई करते हुए भाजपा उसे पार्टी से निष्कासित करे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, संजीव ढांडा, सतीश पटवारी, रोहतास आसन, संजीव सिंगला, रोहताश सरोहा, धर्मवीर भंभेवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें