फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेंट पॉल चर्च में गूंजे जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति के संदेश

विज्ञापन
25जेएनडी03: क्रिसमश त्योहार पर भगवान यीशु को याद करते पादरी बसंत आईएमएस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रेलवे रोड स्थित सेंट पॉल चर्च में क्रिसमस पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर चर्च को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया जिससे उल्लास का वातावरण छाया रहा। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देर रात प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी ने बाइबल पाठ किया और प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम, त्याग और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत सामूहिक प्रार्थना की गई और शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। प्रार्थना सभा के बाद चर्च परिसर में केक काटा गया और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को क्रिसमस पर सुबह से ही चर्च में लोगों का आना-जाना लगा रहा। प्रभु यीशु को स्मरण किया गया। फादर पेरिस क्रिस्ट ने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम और करुणा का संदेश देता है। प्रभु यीशु ने अपने जीवन से हमें सिखाया कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। इस मौके पर फादर बसंत आईएमएस, सिस्टर हिता, ब्रिजिट, एंथनी, पीटर सोरेन, रविंद्र सिहान और कविता मौजूद रही।

25जेएनडी03: क्रिसमश त्योहार पर भगवान यीशु को याद करते पादरी बसंत आईएमएस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें