14जेएनडी09: पिल्लूखेड़ा राजकीय कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक करती हुई छात्राएं। स्रोत संस्
- फोटो : जीआईसी में परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल के तत्वावधान में शनिवार को नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
नाटक के माध्यम से छात्राओं ने समाज में पैर पसार रही नशे की बुराई और विनाशकारी परिणामों को प्रस्तुत किया। बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज की प्रगति में बाधक बनता है। छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ युवाओं को शिक्षा और संस्कारों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।
इसमें 32 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सुरक्षा, संजीव टंडन, ग्रीन कुमार, गोविंद, अरुण कुमार, जूनियर लाइब्रेरियन प्रदीप कुमार, अनुराग और संतोष मौजूद रहीं। अंत में डॉ. बबीता पवार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई।