फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पारा एक डिग्री गिरा, पर भीषण गर्मी से राहत नहीं

Tue, 21 May 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी10 : तेज गर्मी के बीच कॉलेज से नए बस स्टैंड की तरफ जारी छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गर्मी का रौद्र रूप लगातार जारी है। सोमवार को भी लोगों को तन झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। शिक्षा विभाग ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए बाल वाटिका से आठवीं कक्ष तक के बच्चों की 24 मई तक छुट्टी घोषित कर दी है। सोमवार को दोपहर 2 बजे जींद का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा व नमी की मात्रा 14 प्रतिशत रही। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हवा की गति भी 5 किलोमीटर प्रतिघंटा कम हुई है। हालांकि साढ़े तीन बजे सूर्य ने अपनी तपिश को भी कुछ कम किया, मगर उससे भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली।
वहींं सड़कों के किनारे गन्ने का जूस व अन्य शीतल पेय पदार्थों की रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दिन में जब भी घर से बाहर निकले तो सिर को अच्छी तरह से ढक कर निकलें। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि कपास की फसल की दिन के समय सिंचाई न करें, क्योंकि दिन में पानी लगाने से फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी की वजह से सड़कें भी सूनी हो गई हैं। अधिक गर्मी होने की वजह से छोटे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों का परिजन विशेष ध्यान रखें। गर्मी से बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीयें। छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। कटे हुए बिना ढके फल तथा बासी भोजन न करें। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश ने कहा कि 22 मई तक मौसम खुष्क व गर्म रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। किसानों को चाहिए कि वह दिन के समय फसलों में पानी बिल्कुल न दें।

20जेएनडी10 : तेज गर्मी के बीच कॉलेज से नए बस स्टैंड की तरफ जारी छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें