फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होली पर्व को लेकर बाजार गुलजार

Thu, 13 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी64-होली पर्व को लेकर सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
उचाना। होली के त्योहार पर बाजार रंग, बिरंगी सजावट से गुलजार हो गए हैं। दुकानदार सतपाल के अनुसार इस साल बाजार में रंग-बिरंगी टोपियां और नई डिजाइन की पिचकारियां आई हैं। एक खास आकर्षण है बर्फ के गोले बनाने वाला पाउडर, जिसे पानी में डालते ही बर्फ के गोले तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन

कृष्ण मंगला ने कहा कि इस बार दो किलो से छह किलो तक के रंग सिलेंडर बाजार में उपलब्ध हैं, जोकि पिछले साल नहीं थे, लेकिन इस बार इनकी भारी मांग है। साथ ही विग की बिक्री भी जोरों पर है, जो बालों को खराब होने से बचाने में मदद करेगी। इस वर्ष विशेष ध्यान सुरक्षा पर दिया गया है। बाजार में केवल पक्के रंग और ऑर्गेनिक गुलाल उपलब्ध हैं। सुशील जैन के मुताबिक बच्चों के लिए विशेष आकर्षण मछली, छोटा भीम और पीठू बैग वाली पिचकारियां हैं। होली का त्योहार परंपरा और आधुनिकता का संगम बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें