फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को मारने पूरी तैयारी से आए थे हत्यारे, पिस्तौल सटाकर मारीं गोलियां

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दिखते गोली मारने के आरोपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर मंगलवार सुबह ठेकेदार की हत्या के लिए बदमाश पूरी तैयारी करके आए थे। करीब तीन सेकंड में हत्यारों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की। इसमें सात गोली ठेकेदार श्याम सुंदर व एक गोली उसके भतीजे हन्नी को लगी। इस दौरान बदमाशों के ताबड़तोड़ गोलियां चलाने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच तीनों हत्यारे आसानी से रोहतक रोड की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

गोली मारने की पूरी वारदात ठेकेदार श्याम सुंदर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुबह करीब दस बजे तीन युवक देवीलाल चौक की तरफ से आते हैं। इस समय श्याम सुंदर फोन पर बात कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था, जबकि एक व्यक्ति कुछ देर पहले ही दुकान के अंदर चला जाता है। इसके अलावा दूसरा दुकान की ओर आ रहा है। इसके बाद देवीलाल चौक की तरफ से आए तीन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इनमें से लाल टोपी पहने एक युवक बेहद करीब आता है और श्याम सुंदर की पीठ में गोली मार देता है। यह गोली लगते ही श्याम सुुंदर जीमन पर गिर गए। इसके बाद भागने से पहले तीनों युवकों ने उसे छह गोलियां और मार दीं।
श्याम सुंदर ही था निशाना
जिस समय वारदात हुई मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे। एक व्यक्ति उसी समय दुकान की ओर बढ़ रहा था। गोली चलने की आवाज आते ही वह वापस भाग गया। हालांकि किसी ने दुकान के अंदर से कॉपी फेंककर बदमाशों को मारी, लेकिन उन्होंने उसकी तरफ भी फायर किया। आशंका जताई जा रही है कि यह कॉपी श्याम सुंदर के भतीजे हन्नी ने फेंकी है और उसके बाद गोली चलाने में ही वह घायल हुआ है।
विज्ञापन

पहले एक साथ नहीं सुनी इतनी गोलियों की आवाज
आसपास के लोगों ने बताया कि पहले कभी भी एक साथ इतनी गोलियों की आवाज नहीं सुनी थी। कोई 30 राउंड फायर बता रहा तो कोई 25। वहीं पुलिस को मौके से 15 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस भी मान रही है कि कम से कम 20-25 राउंड फायर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें