03जेएनडी09-राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को योग करवाते हुए ट्रेनर। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महाविद्यालय में उपप्राचार्य मनीष कुमार की अध्यक्षता और महिला प्रकोष्ठ विभाग के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष गतिविधियों का आगाज योग प्रशिक्षण शिविर से हुआ। उपप्राचार्य मनीष कुमार ने फिटनेस के महत्व पर चर्चा की।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि यह कैंप नौ मार्च तक महिला प्रकोष्ठ विभाग की ओर से कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिला फिटनेस है। पहले दिन योग प्रशिक्षण शिविर में कॉलेज के 19 छात्राओं ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन पुष्पा ढांडा ने छात्राओं के लिए योग का महत्व और अनिवार्यता पर व्याख्यान दिया। योगा प्रशिक्षक बबली ने छात्राओं को योग का अभ्यास कराया। इस मौके पर रचना और सरोज भी मौजूद रहे।