फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईजी ने दाता सिंह वाला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। दाता सिंह वाला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था परखते हुए पुलिस आईजी कुलदीप सिंह। स्रो
विज्ञापन
नरवाना। हिसार मंडल के पुलिस पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने शनिवार को खनौरी बॉर्डर पर स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर पहुंचकर पुलिस तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कंपनियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस बल की उपलब्धता, उनकी कार्यकुशलता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की क्षमता की समीक्षा की। उन्होंने विरोधी दंगा उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों और अन्य आवश्यक सामग्री का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपकरण हर समय पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें और उनका नियमित परीक्षण किया जाए। कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपदा जैसी परिस्थितियों से निपटने का पर्याप्त प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी भी प्रदर्शन या विरोध-प्रदर्शन की स्थिति में पुलिस बल को पहले से विस्तृत ब्रीफिंग दी जाए। प्रदर्शनकारियों से संवाद के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन तथा निरुद्ध किए जाने वाले व्यक्तियों के लिए पहले से स्थान चिह्नित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कर्तव्य दंडाधिकारी की नियुक्ति, मीडिया से समन्वय, विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तालमेल तथा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने, सूचना संकलन व्यवस्था में सुधार लाने तथा प्रभावी रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घातक हथियारों के प्रयोग से बचा जाए और केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत गैर-घातक साधनों का ही उपयोग किया जाए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उचाना संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो 6 नरवाना। दाता सिंह वाला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था परखते हुए पुलिस आईजी कुलदीप सिंह। स्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें