25जेएनडी05: बैंक रोड एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत: व्यापारी
जींद। बैंक रोड एसोसिएशन और गोहाना रोड एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अशोक गोयल को बैंक रोड एसोसिएशन का प्रधान और आशु कथूरिया को गोहाना रोड एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। दोनों एसोसिएशन जींद व्यापार मंडल से जुड़ गई हैं। जींद व्यापार मंडल के महासचिव कृष्ण लखीना और महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापार मंडल का प्रयास है कि शहर के सभी दुकानदार संगठन से जुड़ें, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि दुकानदार संगठित होकर अपनी एसोसिएशन बना रहे हैं और व्यापार मंडल से जुड़ रहे हैं। दोनों एसोसिएशन में करीब 100-100 दुकानदार शामिल हैं। गोहाना रोड एसोसिएशन में आशु कथूरिया को प्रधान, रामपाल राणा को संरक्षक, दीपक धवन को महासचिव, अजय गोयल और कंवल मल्होत्रा को उपप्रधान, नरेश मंगला को कोषाध्यक्ष और श्री भगवान को सचिव बनाया गया। वहीं, बैंक रोड एसोसिएशन में अशोक गोयल को प्रधान, सावर गर्ग को संरक्षक, महेश मंगला और मुकेश गर्ग को सलाहकार, राजेंद्र जिंदल को सचिव, कृष्ण गर्ग व शंकर टी को उपप्रधान, अमित कुमार को कोषाध्यक्ष और पवन गर्ग को प्रेस सचिव चुना गया।