फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से हाईवे का खस्ताहाल, सफर बना जोखिम भरा

Thu, 11 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी26-करनाल नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
अलेवा। करनाल रोड नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालकों के लिए गहरे गड्ढे परेशानियों का सबब बने हुए हैं। हाईवे पर कब गहरे गड्ढे और बेसहारा पशु सामने आ जाए पता ही नहीं चल पाता। रात के समय में सड़क पर सफर करना जोखिम भरा है। प्रशासन को चाहिए कि इन गहरे गड्ढों को भरकर वाहन चालकों को राहत प्रदान करे।
विज्ञापन

वाहन चालक रमेश कुमार, संदीप, पवन, अशोक, नरेश, श्रवण ने बताया कि सड़क पर इतने गहरे गड्ढे बन चुके हैं। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे कारण वाहन चालकों को दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। करनाल नेशनल हाईवे पर भाजपा कार्यालय के सामने, अमरहेड़ी, शाहपुर तथा नगूरां गांव के बाईपास पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
रात के समय यदि गड्ढों से बचकर निकलें तो फिर बेसहारा पशु सड़क के बीच में खड़े या बैठे रहते हैं। वाहन की सामने से लाइट लगने से बेसहारा पशु दिखाई नहीं देते, जिस कारण हादसे होते रहते हैं। चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे के गड्ढों को भरवाया जाए वहीं बेसहारा पशुओं को भी हटाया जाए ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

वर्जन
बेसहारा पशुओं को पहले भी कमेटी से बातचीत कर गांव स्थित गोशाला में छोड़ा गया था। कमेटी फिलहाल पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने में लगी हुई है। जल्द ही बेसहारा पशुओं को सड़क से हटाया जाएगा।-मोनिका, सरपंच, नगूरां

वर्जन
हाईवे पर बने गड्ढे भरवाने की मांग को लेकर डीसी जींद से मिल चुके हैं। डीसी ने उचाना एसडीएम को कार्रवाई करने बारे निर्देश दिए थे।-जयपाल रेढू, सरपंच, शाहपुर

10जेएनडी26-करनाल नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : mathura

10जेएनडी26-करनाल नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें