12जेएनडी33-नगूरां आंगनबाड़ी केंद्र पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग ने एनसीडी और निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत नगूरां, चांदपुर, दिल्लूवाला, दालमवाला समेत चार उप स्वास्थ्य केंद्रोंं पर 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने लोगों को बताया कि गैर संचारी रोग संक्रामक नहीं होते।
इन रोगों के फैलने का मुख्य कारण अस्वास्थ्य कर आहार, व्यायाम की कमी, अप्रयाप्त नींद, धूम्रपान, शराब का सेवन और तनाव है। कार्यक्रम के तहत हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और सांस संबधित फेफड़ों की पुरानी बीमारियों की समय से पूर्व जांच करके मरीज को बचाना होता है।इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, पुरूषोत्तम, अनिल कुमार, एएनएम सविता, बश्कर, संतोष, गीता, प्रोमिला, रोशनी, सुनिता, अमित, जुगेश, सुमन मौजूद रहे। संवाद