फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किराना व्यापारी पर 50 लाख रुपये की फिरौती देने से मना करने पर चलाई थी गोली

Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शहर में किराना व्यापारी पर 50 लाख रुपये की फिरौती देने से मना करने पर शुक्रवार रात को बदमाशों ने गोली चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने गल्ले में रखी 2.5 लाख रुपये की नकदी भी लूट ली और गोली मारने के बाद मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों को नामजद कर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुराना बाजार चौपड़ा पट्टी नरवाना में दुकान की हुई है। शुक्रवार रात को लगभग 9 बजे वह अपने पड़़ोसी अंकित शर्मा के साथ दुकान पर बैठा था। इस दौरान 4 लड़के आए। इसमें शहर के चौपड़ा पट्टी निवासी लक्ष्य व अंकित थे। इनके साथ दो युवक और थे, उनको वह नहीं जानता था।
रात को अंकित व एक लड़का दुकान में आया और लक्ष्य व दूसरा युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए। इस दौरान अंकित ने उस पर पिस्तौल तानकर 50 लाख रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने गोली चला दी। जो उसके पेट में लगी। इस दौरान दूसरे युवक ने सामान उठाकर मारना शुरू कर दिया और काउंटर के गल्ले से बैग को निकालकर 2.50 लाख रुपये ले गए। इस दौरान धमकी दी कि वह कल फिर आएंगे 50 लाख रुपये तैयार रखना अन्यथा गोली मारकर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


किराना व्यापारी 32 वर्षीय सौरभ गर्ग गोली चलाने वाले चारों आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान बाजार में लगे सीसीटीवी के माध्यम से कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई हैं। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद मामले का खुलासा होगा। गोली चलाने वाले आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

-अमित भाटिया, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें