जींद। सरकार ने बिजली निगम जींद के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता हरिदत्त को बहाल कर दिया है। 16 अप्रैल 2025 को बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर उन्हें निलंबित कर दिया था।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधीक्षण अभियंता हरिदत्त के पास किसान के खेत कनेक्शन को लेकर फोन किया था लेकिन कई बार फोन करने पर भी अधीक्षण अभियंता ने फोन नहीं उठाया। बाद में भी अधीक्षण की तरफ से दोबारा कॉल नहीं की गई।
वहीं डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने भी दो गांवों को जगमग योजना में जोड़ने के निर्देश दिए थे जिन पर एसई द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसके चलते डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने भी सरकार को एसई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था।
इसके बाद चंडीगढ़ में बिजली निगम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में भी एसई हरिदत्त का मामला उठा जिसके बाद बिजली मंत्री अनिल विज ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
सरकार के नए आदेशों में कहा गया है कि हरिदत्त अधीक्षण अभियंता को 23 अप्रैल 2025 के तहत निलंबित कर दिया गया था। उनको अब तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाता है।