06जेएनडी29 : एसडीएम रमित यादव को ज्ञापन सौंपते खाप, किसान संगठन पदाधिकरी। स्रोत प्रशासन
जींद। गेहूं खरीद को लेकर बनाए गए नियमों को रदद करने की मांग को लेकर सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां, किसान संगठन ने एसडीएम रमित यादव को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान रणधीर श्योकंद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल खरीद के नए नियम बनाए हैं। ट्रैक्टर के आगे नंबर लिखना, गेट पास के लिए ट्रैक्टर की फोटो खिंचने के बाद फोटो अपलोड करना, मंडी में जाने के बाद फसल उतारने पर बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगना अनिवार्य किया है। इन नियमों से किसानों की परेशानी बढ़ेगी।
गेट पर लंबी लाइनें लगने लगेगी। सरकार फसल खरीद के नियमों को तुरंत प्रभाव से रद्द करें। उन्होंने कहा कि फसल के सीजन में किसान को एक मिनट का भी समय नहीं होता है। खेत में कंबाइन चल रही होती है ऐसे में किसान जल्दी से जल्दी मंडी में गेहूं उतार कर खेत में जाना चाहता है। जो नियम बनाए गए है उसमें समय लगेगा।
इस मौके पर दलबीर श्योकंद, रमेश नंबरदार, एडवोकेट अजमेर, जिले सिंह, बिच्छाराम, राजेश खरकभूरा, कृष्ण, महावीर, भरत सिंह मौजूद रहे।