फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेल कर्मचारियों ने की पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग

विज्ञापन
06जेएनडी20-रेलवे जंक्शन पर मांगों को लेकर रोष प्रकट करते एनआरएमयू पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर सोमवार को रेलवे जंक्शन पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान नवीन पहल और सचिव सचिन ढुल ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए।
विज्ञापन

यूपीएस और एनपीएस पे आउट रद्द किया जाए। कोरोनाकाल की महंगाई भत्ते की फ्रिज की हुई तीनों किस्तों का भुगतान किया जाए। रिक्त पदों के बदले ठेकेदारी बंद करो और रिक्त पदों को भरा जाए। बिना मेचिंग के नए पद काम के लिए स्वीकृत किए। आठवें पे कमीशन में मार्केट इन्फ्लेशन के अनुसार और रेलवे के प्रत्येेक कैटेगरी कार्यगुजारी के अनुसार मल्टीप्लाई फिटमेंट फैक्टर 3.5 किया जाए।
मकानों की खस्ता हालत को ठीक किया जाए। लार्जेस स्कीम को फिर से लागू किया जाए। रेलवे में अप्रेंटिस किए गए युवाओं को रोजगार दिया जाए। तकनीकी कैटेगरी, ट्रैन मैनेजर, लोको पायलट, सहायक लोकाे पायलट, टिकट चेकिंग, वाणिज्य लिपिक को यूनिफार्म भत्ता दस हजार रुपये दिया जाए।
विज्ञापन

पेंडिंग रिस्क भत्ता, जो वित्त मंत्रालाय के पास स्वीकृति के लिए पड़ा है उसे स्वीकार कर लागू किया जाए। आठवें कमीशन में न्यूनतम अधिकतम वेतनमान का अंतर कम किया जाए। इस अवसर पर रमेश चोपड़ा, जोगिंद्र, राजेश, अनिल, कर्मवीर, भीम सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक, संदीप पूनिया, संजय गाेदारा, राजीव रंजन, भवानी सिंह और गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें