जींद। ग्राम सचिव के पद पर चयन होने के बाद जॉइन करने गई युवती के लापता होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी 24 वर्षीय बेटी ग्राम सचिव के पद पर चयन होने के बाद जॉइन करने के लिए 25 अक्टूबर को जींद आई हुई थी। शाम को उनकी बेटी घर नहीं पहुंची, तो उन्होंने उसके बारे में रिश्तेदारों से जानकारी ली, मगर कुछ नहीं पता चला। उसे शक है कि उनकी बेटी को सोनू नामक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।