फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.42 लाख ठग

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शेयर मार्केट में रुपये लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भौंगरा निवासी संजय ने कहा कि उनको किसी अनजान व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। उस ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में बताकर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया जाता था। इसके लालच में वह भी फंसकर ठगी का शिकार हो गया। संजय ने बताया कि उनके पास एक लिंक भेजा गया था। इस पर उसने क्लिक किया तो एक एप डाउनलोड हो गया। उसमें पैसे जमा करके शेयर मार्केटिंग करने की जानकारी दी गई। उसने उस एप में रुपये जमा करने की कोशिश की तो छह अगस्त को उस एप के माध्यम से एक खाता नंबर दिया गया। उसके इस खाते में आठ हजार रुपये निवेश कर दिए। फिर 8 अगस्त को उसने 5 हजार, 9 अगस्त को 7 हजार, 14 अगस्त को 1 लाख 7500 रुपये व 17 अगस्त को 14500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने खरीदे गए शेयरों को बेच दिया। उससे लगभग ढाई लाख रुपये वॉलेट में दर्शाए गए। जब उसने रुपयों को निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकले। एचसी संजय कुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें