फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव हाट में स्कूल के बाहर लगे कूड़े के ढेर साफ

विज्ञापन
फोटो 27एसएफडीएम3गांव हाट में स्कूल के सामने की सफाई करते हुए कर्मचारी। स्रोत  कर्मचारी
विज्ञापन
सफीदों। गांव हाट के स्कूल के बाहर लगे कूड़े के ढेरों की समस्या अब खत्म हो गई है। अमर उजाला के 27 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया और स्कूल के बाहर फैली गंदगी को हटवाकर पूरे परिसर की सफाई करवाई। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जयपाल सिंह ने खबर पढ़ने के बाद मामले पर संज्ञान लिया और स्वयं गांव हाट पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के बाद सफाई कर्मचारियों की टीम को बुलाया। इसके बाद स्कूल के बाहर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने कूड़े के ढेरों को हटाकर क्षेत्र को साफ किया।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के बाहर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ था। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने के अलावा बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या को लेकर कई बार शिकायत की थी। अमर उजाला में सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें