फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उमसभरी गर्मी ने दिनभर किया बेहाल, बूंदाबांदी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी07-सोमवार दोपहर को शहर में हो रही बूंदाबांदी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में सोमवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर बाद काले बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बारिश कम होने से उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि वातावरण में 54 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग दिनभर पसीने से परेशान रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
हालांकि दोपहर बाद बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी लेकिन हल्की बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं हुई। इसके कारण मौसम सुहाना होने के बजाय उमस और बढ़ गई। बूंदाबांदी से फसलों को कुछ फायदा भी हुआ है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पांडू-पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें